दिल्ली में रविवार को भी प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर की तरफ बढ़ते हुए नजर आए। हालांकि सुरक्षाबलों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। एक दिन पहले बड़े पैमाने पर हिरासत में लिए जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। लोगों के छोटे-छोटे ग्रुप सड़कों पर नारे लगाते हुए दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस की टुकड़ी ने पास की बसों में भर दिया। रविवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा कि किसी भी प्रदर्शनकारी को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में न लिया जाए और लोगों का आना-जाना फ्री हो। हालांकि इसके बावजूद भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
continue reading